कानपुर, फरवरी 18 -- बिठूर। बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना के केडी रिसॉर्ट में दुल्हन के कमरे से जेवरात और नकदी चोरी हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दुल्हन के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। नवाबगंज आजादनगर निवासी कारोबारी सतीश कुमार गुप्ता की बेटी अदिति की शादी 10 फरवरी को थी। सतीश ने शादी के लिए मंधना बिठूर रोड के केडी रिसॉर्ट को बुक किया था। रात में जयमाल के साथ कई रस्म अदा हुईं। जब दुल्हन अपने कमरे में गई तो समान बिखरा पड़ा था। कमरे की खिड़की खुली हुई थी। दुल्हन के कमरे से लैपटॉप, सोने की अंगूठी, मोबाइल ईयर बड्स, स्मार्ट घड़ी, 20 हजार की नगदी गायब थी। रिसॉर्ट के कैमरे में एक युवक खिड़की के रास्ते एक बजे रात में आता दिखा है। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.