बरेली, मई 15 -- मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म का आरोप लोगों ने आरोपी को पीटकर लोगों को सौंपा

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार नवाबगंज। लोगों ने मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म के आरोप में युवक की खूब पिटाई की। बाद में ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। कुछ देर बाद पुलिस ने उसके साथी को भी पकड़ लिया।

घटना का विवरण शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव का युवक नवाबगंज में घर-घर जाकर लोगों के कान, नाक छेदने का कार्य करता है। रात में वह रामलीला ग्राउंड के पास लकड़ी की टाल पर सो जाता है। शुक्रवार सुबह वह और कस्बे में ही रहने वाला उसका एक साथी लकड़ी की टाल पर मौजूद थे। ग्रामीणों का आरोप है कि उन दोनों ने उधर से गुज़र रही मंद बुद्धि महिला को पास बुला लिया। दोनों ने उसे लकड़ी की टाल में ले जाकर उससे दुष्कर...