बदायूं, फरवरी 16 -- कुंवरगांव, संवाददाता। आलू के गिरते दामों के बीच क्षेत्र के गांव कसेर में एक किसान ने अपना 25 बीघा खेत में उगा आलू लोगों को फ्री में दे दिया। आलू फ्री मिलने की खबर के बाद लोग बड़ी संख्या में खेत पर पहुंच गये और कुछ ही देर में आलू खोदकर पार कर दिये। आलू भाव इस समय 400 से 450 रुपये प्रति क्विंटल है। इस भाव से मजदूरी निकालनी भी भारी पड़ रही है। इससे आलू उत्पादक चिंता में हैं। रविवार को कुंवरगांव क्षेत्र के गांव कसेर में प्रधान पति किसान रामगोपाल ने अपना 25 बीघा आलू खुदाई पर ही छोड़ दिया। दिन भर खेत पर आलू खुदाई के लिए भीड़ रही। फ्री में आलू देने की आसपास के गांवों में काफी चर्चा रही। खेत मालिक ने बताया कि इस समय आलू की फसल घाटे का सौदा साबित हो रही है। फसल से कोई फायदा नहीं हो रहा है। जितना हम खुदाई पर खर्च करते उतने का बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.