सीतापुर, अप्रैल 11 -- सीतापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात के हुसैनगंज स्थित एनएच-30 के चौड़ीकरण के तहत करीब 56 साल पुराने प्राचीन हनुमान मंदिर को हटाने की नोटिस के बाद अब हिंदूवादी संगठन सक्रिय हो गए हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना और मंदिर के पुजारी रामदास सेवक ने डीएम से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि यह मंदिर दशकों पुराना है। हजारों श्रद्धालुओं की इस मंदिर से आस्था जुड़ी है। मंदिर को हटाना उचित नहीं होगा। विकास हिंदू ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना बेहतर नहीं है। पहले भी एक मंदिर हटाया जा चुका है, लेकिन अब इस प्राचीन हनुमान मंदिर को किसी भी हाल में हटने नहीं दिया जाएगा। अगर प्रशासन ने कार्रवाई की तो उनका संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। संगठन की मांग है कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.