मंदिर स्थापना पर कन्या भोज का आयोजन
लखीमपुरखीरी, मई 4 -- क्षेत्र के गांव जिंदपुर में भगवान भोलेनाथ के मंदिर पर स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । गांव निवासी आदर्श दीक्षित के संयोजन में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रंखला में सुबह से ही मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान पूर्वक पूजन संपन्न हुआ। पूजन के बाद कन्या भोज एवम विशाल भंडारे में प्रसाद का भी वितरण किया गया। गांव सहित क्षेत्र से भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप वर्मा सहित विभिन्न गणमान्य श्रद्धालुओं ने भंडारे में सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, शोभायात्रा व भंडारे में उमड़ी भीड़ इस अवसर पर जिन्दपुर गांव के अंबरीश दीक्षित, सोनू शुक्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.