अलीगढ़, अप्रैल 29 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सासनी गेट सराय हरनारायण, बरी का नगला स्थित श्री बाबा रामदेव मन इच्छा पूर्ण मंदिर से बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर के 11वें स्थापना दिवस पर शोभायात्रा का आयोजन किया। मंदिर मुख्य महंत सुभाष बाबू लोधी ने बताया कि दोपहर दो बजे शोभायात्रा का मंदिर से शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में महाकाल, काली, हनुमान जी की झांकी रही। बाबा रामदेव का डोला आकर्षण का केंद्र रहा। ढोल की धुन पर भक्त यात्रा में जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा सराय हरनारायण, पंच नगरी, लोधी विहार, सासनी गेट, आगरा रोड, राठी हॉस्पिटल, शिवा गेस्ट हाउस से वापस मंदिर लौटी। यहां पर शोभायात्रा का समापन हुआ। भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर गवर्नर सिंह लोधी, सुमित सराफ, हिम्मत सिंह लोधी, मुकेश लोधी, सुनील, योगेश गुप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.