मंदिर स्थापना का वार्षिकोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे श्रद्धालु
लातेहार, जून 13 -- बेतला, प्रतिनिधि। पलामू प्रमंडल का प्रसिद्ध सरईडीह शिवमंदिर की स्थापना का 5वां वार्षिकोत्सव 20 से 22 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा। वार्षिकोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में श्रद्धालु जुटे हैं। इसके लिए मंदिर की अच्छी तरह साफ-सफाई और रंगरोगन कर आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। वहीं पूजा की तैयारियां भी युद्धस्तर पर चल रही है। मंदिर के सूत्रधार सह समाजसेवी अमरेश गुप्ता और समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि 20 जून को कलशयात्रा, 21 जून को पूजा-अर्चना, महाआरती व 22 जून को भंडारा और रात्रि में भक्ति जागरण के बाद वार्षिकोत्सव का समापन होने की बात बताई। नतीजतन मंदिर के वार्षिकोत्सव को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.