लातेहार, मई 30 -- बेतला, प्रतिनिधि। पार्क के समीप ग्राम सरईडीह स्थित शिवमंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं की एक अहम बैठक हुई।इसमें आगामी 20 से 22 जून तक मंदिर स्थापना का पांचवा वार्षिकोत्सव काफी धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।जानकारी संपन्न बैठक के हवाले से आयोजन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने दी।वहीं अध्यक्ष गुप्ता ने वार्षिकोत्सव के दौरान भव्य कलशयात्रा निकाले जाने,मंदिर में घट स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना और शाम में श्रंगार पूजन के साथ महाआरती का आयोजन किए जाने की बात बताई।साथ ही हरेक शाम मंदिर परिसर में संत-महात्माओं के धार्मिक प्रवचन और भजन-संकीर्तन आयोजित किए जाने तथा 22 जून को भव्य भंडारे के साथ वार्षिकोत्सव का समापन होने की बात कही।इधर मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाने को लेकर क्षेत्र के सनातनियों में खासा उत्साह ह...