मंदिर से 25 घंटे-घंटियां खोल ले गए चोर
कौशाम्बी, मई 23 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावां मजरा गौराहार स्थित बरम बाबा मंदिर में शुक्रवार रात बेखौफ चोरों ने चोरी की। चोरों ने एक-दो नहीं, बल्कि 25 घंटे खोल लिए। इस दौरान गश्त पर रही पुलिस टीम का कहीं अता-पता नहीं रहा। बाद में ग्रामीणों ने दौड़ाकर चोरों को पकड़ा। पुलिस ने पकड़े गए चोरों का चालान कर अपनी पीठ थपथपा ली। रामपुर धमावां मजरा गौराहार गांव में बरम बाबा का मंदिर है। इसमें रोजाना सुबह-शाम पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ जमा होती है। मन्नत पूरी होने पर भक्त मंदिर परिसर में घंटी या घंटा भी चढ़ाते हैं। शुक्रवार रात बेखौफ चोरों ने मंदिर से 25 घंटे-घंटियां व एक जंजीर खोल ली। ऐसा उन्होंने कटर की मदद से किया। इस दौरान पुलिस का कोई अता-पता नहीं रहा। गनीमत यह रही कि ग्रामीणों की नींद खुल गई। गांव वालों ने दौड़ाकर आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.