अमरोहा, मार्च 21 -- दूसरे नवरात्र पर मंदिर से पूजा कर लौट रहे बाइक सवार युवक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कार सवार दूसरे समुदाय के तीन लोगों की पिटाई कर दी। कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लगी है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौला निवासी 25 वर्षीय सचिन शुक्रवार सुबह दूसरे नवरात्र पर गांव के मंदिर में जल अर्पित करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह अलीगढ़ मार्ग पर पहुंचा कि नगर की दिशा से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। सचिन गंभीर घायल हो गया। घायल सचिन को निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कार सवार तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें तीनों घायल हो गए। कार सवार घायल रहरा थाना क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.