देवघर, जून 13 -- देवघर। बाबा मंदिर से पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे एक पुजारी के साथ एक युवक ने रंगदारी की मांग की। नहीं देने पर युवक ने मारपीट कर दी। मामले में पीड़ित पुजारी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जानकारी के अनुसार पश्चिम प्रोफेसर कॉलोनी, बिलासी निवासी हरेंद्र त्रिवेदी ने बताया है कि वह शिवगंगा के समीप स्थित हनुमान मंदिर में वर्षों से पुजारी है। आरोप है कि 1 जून की रात करीब 8 बजे पूजा-पाठ कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में सुनसान स्थान पर कुछ लोगों ने रोक लिया। रंगदारी की मांग की। नहीं देने पर मारपीट शुरू कर दी। जिक्र है कि बदमाशों ने उनके पास मौजूद थैला छीन लिया, उसमें दक्षिणा के रूप में प्राप्त लगभग 600 से 700 रुपए थे। विरोध करने पर आरोपितों ने हाथ और ईंट से हमला कर दिया। घटना में उनके माथे पर गंभीर चोट लगी और खून बहने लग...