गया, मार्च 15 -- शहर के धर्मसभा भवन में रविवार को श्री राम नवमी केंद्रीय पूजा समिति की बैठक हुई। पूरे शहर को भगवा ध्वजों से सजाने, शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाने व सभी समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी मंदिरों के साथ ही चौक-चौराहों व मार्गों को भगवा ध्वजों से सजाने का निर्णय हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के कार्याध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह ने बताया कि योजना के अनुसार शहर के प्रत्येक मोहल्ले में भगवा ध्वज लगाए जाएंगे। झंडा समिति व आयोजन समितियों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 20 मार्च तक प्रशासन से लाइसेंस प्राप्त कर लें। बैठक में मातृ शक्ति की सक्रिय भागीदारी को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि महिला टीम विभिन्न मोहल्लों में संपर्क अभियान चलाकर मातृ शक्ति को शोभायात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.