औरैया, अप्रैल 1 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज कस्बे स्थित काली माता मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मंदिर के पुजारी कपिल कुमार भगत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब 9:15 बजे जब वह मंदिर पहुंचे तो गेट खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो मंदिर में रखा कीमती सामान गायब था। चोर मंदिर से करीब 40 किलो पीतल के घंटे, दानपात्र में रखे लगभग 80 हजार रुपये नकद, माता रानी के सोने के आभूषण, पीतल के बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि चोरों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.