देहरादून, फरवरी 12 -- लक्सर। कस्बे के केशव नगर मौहल्ले में स्थित मंदिर से एक महिला ने करीब डेढ़ किलो की पीतल की मूर्ति चुरा ली। सुबह में पुजारी मंदिर गए, तो चोरी का पता चला। यह खबर मिलते ही मौहल्ले के सैकड़ो लोग मंदिर पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करने का भरोसा देकर लोगों को शांत किया। मौहल्ला केशव नगर में साईं मंदिर के पुजारी अवनीश शर्मा ने बताया कि बुधवार की रात 9-10 बजे के बीच मंदिर के काम निपटाकर वे अपने घर चले गए थे। सुबह 5:30 बजे वे मंदिर पहुंचे, तो मंदिर के अंदर से लड्डू गोपाल की करीब डेढ़ किलो वजन की मूर्ति वहां से गायब मिली। उन्होंने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी, तो पता चला कि रात में एक अज्ञात महिला उस मूर्ति को उठाकर ले गई है। इस दौरान मंदिर से मूर्ति चोरी की जानकारी...