झांसी, जून 1 -- झांसी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्वालियर रोड स्थित सिद्धेश्वर सिद्धपीठ में पूजन-दर्शन को गई बीकॉम की छात्रा का बैग चोर ले उड़ा। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। ग्वालियर रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर आस्था का केंद्र है। यहां हर रोज भक्त आते हैं। सोमवार को बीकॉम की छात्रा अनामिका दर्शन-पूजन को गई थी। उन्होंने बताया कि बैग बाहर रख दिया था। मात्र पांच-छह मिनट हुए होंगे। कुछ देर बाद आकर देखा तो बैग गायब था। उसमें मोबाइल, चार्जर, बुक्स और सबसे अहम नोट्स थे। बताया, बाद में सीसीटीवी कैमरे चेक कराए गए। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति वहां टिके थे। वह धीरे से बैग को उठाकर अपने साथ ले गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं बैग चोरी के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो...