पीलीभीत, जून 23 -- बीसलपुर। कस्बे में निर्माणाधीन गुलेश्वर नाथ मंदिर से रविवार रात बिजली का तार चोरी होने का मामला सामने आया। नगर पालिका प्रशासन ने मंदिर में बिजली फिटिंग के लिए तार रखवाए था। जिसमें से करीब तीन किलो तार गायब मिला। निर्माण कार्य देख रहे शानू जायसवाल ने सोमवार सुबह कोतवाली में मौखिक शिकायत की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित एक भाजपा से जुड़े शख्स के कबाड़खाने से चोरी का तार बरामद कर लिया। पूछताछ में कबाड़खाना संचालक ने बताया कि मोहल्ला दुबे के दो नाबालिग लड़के तार दो हजार रुपये में बेच गए थे। पुलिस ने दोनों किशोरों को हिरासत में लेकर उनके अभिभावकों को कोतवाली बुलाया। इसी बीच कुछ संभ्रांत लोग कोतवाली पहुंच गए और पुलिस से कार्रवाई न करने का अनुरोध किया। सीओ राहुल पांडे ने बताया कि तार की कीमत कम थी और...