देवरिया, मार्च 19 -- महदहा, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा विराजमार स्थित विशेश्वर नाथ मंदिर से चोरों ने पीतल के दो घंटे चोरी कर लिए। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह होने पर प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने पुलिस को जानकारी दी।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसएसआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के लिए गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य माध्यमों से पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...