गोपालगंज, फरवरी 5 -- थावे। स्थानीय थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव स्थित पूर्वी शिव मंदिर से माता पार्वती की पीतल की मूर्ति चोरी किए जाने के मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह चोरी की घटना मंगलवार की देर शाम की है। मंदिर में चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के संदेह के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण रवि सिंह द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.