हरदोई, मार्च 3 -- हरदोई। ग्राम एजा स्थित मंदिर से पंखा चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया पंखा भी बरामद किया गया है। 2 मार्च को ग्राम एजा निवासी अतुल सिंह ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाना लोनार में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मनोज कुमार निवासी ग्राम एजा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया एक अदद पंखा बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना लोनार के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.