सुल्तानपुर, फरवरी 27 -- दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बा दोस्तपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने शिव मंदिर से गुरुवार की रात चोर रुपयों से भरा दान-पात्र उठा ले गए। सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मामले की सूचना अधीक्षक डॉ. अजीत यादव ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...