शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- खुटार कस्बे के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी निवासी नीतीश गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर मंदिर से दान पात्र चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उनके मकान के सामने स्थित मंदिर में मोहल्लेवासी नियमित पूजा-अर्चना करते हैं, जहां दान पात्र रखा हुआ था। आरोप है कि कस्बे के मोहल्ला बगिया नाथ निवासी कैलाश दान पात्र चोरी कर ले गया और उसमें रखे रुपये भी निकाल लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कैलाश के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर उसे दान पात्र समेत गिरफ्तार कर लिया। दान पात्र में रखे रुपये भी बरामद किए गए। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.