गोरखपुर, मार्च 26 -- सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के ग्राम सभा सियारामपुर में स्थित श्री गुप्तनाथ मंदिर परिसर मे स्थित ठाकुर जी के मंदिर से बुधवार की रात अज्ञात चोर ने दान पात्र चुरा लिया। गुरुवार सुबह पूजा करने गए पुजारी को जानकारी हुआ तो सरहरी चौकी पुलिस जानकारी दी। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। श्री गुप्तनाथ मंदिर परिसर में शंकर जी के अलावा ठाकुर जी, हनुमान जी एवं शीतला माता का मंदिर है। पुजारी बालक दास रोज की तरह बुधवार शाम पूजा के बाद मंदिर बंद कर आवास चले गए। गुरुवार सुबह आए तो ठाकुर जी के मंदिर से दान पात्र गायब था। जब परिसर का जायजा लिया तो शीतला माता एवं हनुमान मंदिर के दरवाजे खुले थे और शीतला माता की मूर्ति से हार गायब था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...