गाजीपुर, फरवरी 2 -- गाजीपुर (देवकली)। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निंदोपुर में स्थित काली मंदिर से रविवार की रांत्री मे चोरों ने मां काली की सोने कि नथिया,हार सहित दान पेटिका तोङकर उठा ले गये। चोरी की जानकारी सुबह हुई जब लोग पूजन,अर्चन के लिए मंदिर मे पहुंचे तो नथिया, हार व दान पेटिका नहीं मिली। चोरी की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगे। ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह यादव ने इसकी सूचना तत्काल 112 पर दी। इसके बाद थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह को तहरीर ग्राम प्रधान दे दी गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही मामले की खुलासा करते हुए चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.