जहानाबाद, मार्च 7 -- अरवल, निज संवाददाता। करपी थाने की पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मंदिर से मुकुट चोरी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चोरी गए चांदी के मुकुट भी बरामद कर लिया है। विदित हो कि करपी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के मंदिर से चांदी के मुकुट चोरी के मामले में एक मार्च को करपी थाना में केस दर्ज किया गया था। उसके बाद लगातार पुलिस के द्वारा इस घटना में शामिल लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। आखिरकार पुलिस चोरी के मुकुट बरामद करने में सफलता प्राप्त कर लिया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल्स, लोकेशन ट्रैकिंग और सीसीटीवी के फुटेज की गहन जांच के बाद मुकुट के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार कमलेश मिश्रा उर्फ बुट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.