प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 5 -- सांगीपुर। पुलिस ने रायबरेली के मंदिर से चोरी हुए घंटे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसआई इंद्रेश कुमार प्रजापति, चितर सिंह शनिवार रात देऊम चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सांगीपुर की तरफ से बाइक से तीन लोग पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर दो बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। बाइक पर रखे बोरे में करीब 50 किलो के छोटे-बड़े घंटे मिले। पूछताछ के दौरान पता चला कि घंटे रायबरेली के डीह से चोरी कर सुल्तानपुर में बेचने जा रहे थे। एसओ गौरव त्रिवेदी ने बताया कि गिरफ्तार युवक कोहंडौर थाना क्षेत्र के खनियापुर निवासी अमरनाथ तिवारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.