हल्द्वानी, जून 1 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। गौलापार के देवला तल्ला स्थित लोकेश्वर शिव मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि अज्ञात चोर ने मंदिर से शिवलिंग के ऊपर लगा तांबे का कलश, नाग और जलाभिषेक के लिए इस्तेमाल होने वाली सींगी (श्रंगी) पार कर दी। चोरी गए सामान की कीमत करीब 8 से 10 हजार रुपये बताई जा रही है। ग्राम प्रधान वालम सिंह नौला की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसचओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रही हैं। शीघ्र आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- मंदिर, घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा यह भी पढ़ें- मंदिर, घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...