मंदिर से चोरी के घटना के मामले में चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
एटा, मई 14 -- मंदिर से चोरी की घटना के मामले में पुलिस ने चोरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मंदिर में मूर्ति खंडित नहीं हुई है और मंदिर से छोटे-छोटे घंटा चोरी हुए हैं। जसरथपुर पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। थाना जसरथपुर के गांव दहेलिया पूठ निवासी कैलाश पांडेय ने तहरीर देते हुए बताया कि प्राचीन शिव मंदिर से 12 मई की रात को चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला काटकर छोटे-छोटे घंटा चोरी कर ले गए। चोरों ने सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हुए घंटे उतारे थे। यह भी पढ़ें- एक बार फिर प्राचीन शिव मंदिर से घंटे चोरी, मूर्तियों को किया खंडित मंदिर से सीढ़ी भी मिली है। बुधवार सुबह श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे। मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। जसरथपुर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। एसओ विजय सिंह का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.