वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी। केदार घाट स्थित श्रीविद्या मठ के हनुमान मंदिर से चांदी का हार, पीतल का लोटा आदि की चोरी में भेलूपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक चोर और दो सर्राफ को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में बताया कि आरोपियों साकेत नगर निवासी राजू खान, सराय नंदन खोजवां निवासी संतोष वर्मा और महमूरगंज रानीपुर के ध्रुव वर्मा के पास से पीतल का लोटा, चांदी की गदा का ऊपरी हिस्सा, चांदी के तीन मुकुट, चांदी की चेन, चांदी का टुकड़ा और 1500 रुपये बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- श्री विद्यामठ के मंदिर से चोरी में तीन गिरफ्तार राजू खान पर पहले से चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, अस्सी चौकी प्रभारी नवीन चतुर्वे...