रुद्रपुर, जून 7 -- किच्छा, संवाददाता। बंडिया वार्ड-4 स्थित शिव मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक चोर को मंदिर के पुजारी ने पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से मंदिर का कलश, घंटी, आरती थाल समेत पीतल और तांबे का अन्य सामान बरामद हुआ है। घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, शिव मंदिर के पुजारी दीपक कांडपाल प्रतिदिन दोपहर करीब एक बजे से साढ़े तीन बजे तक मंदिर के कपाट और मुख्य गेट बंद कर उत्तरांचल कॉलोनी स्थित अपने घर चले जाते हैं। रविवार दोपहर करीब दो बजे मंदिर के समीप स्थित एक दुकानदार ने उन्हें सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति कंबल में सामान बांधकर मंदिर का गेट फांदकर भाग रहा है। सूचना मिलते ही पुजारी तत्काल मंदिर पहुंचे और कुछ दूरी पर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। इस दौरान आसपास के लोग भी मौक...