बिजनौर, जून 11 -- श्री चामुंडा देवी मंदिर में चोरी करते हुए एक व्यक्ति को श्रद्धालुओं ने पकड़ लिया। जिसके पास से चोरी हुए पांच सौ रुपये व बाइक मिली है।नहटौर नगर स्थित प्रसिद्ध श्री चामुंडा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने गुरुवार की प्रातः को करीब 4 बजे एक व्यक्ति को चोरी करते हुए पकड़ लिया। आरोपी युवक ने अपना नाम साहिब पुत्र सलीम निवासी हमीदपुर नहटौर बताया। आरोपी के पास से एक बाइक एवं मंदिर से चोरी किये पांच सौ रुपये भी बरामद हुए। आरोपी को समान के साथ पुलिस को सौप दिया। मंदिर प्रबंधक सुभाष सैनी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- मंदिर से चोरी करते हुए आरोपी पकड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...