गोंडा, जून 20 -- बालपुर, संवादददाता। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र की बालपुर चौकी अंतर्गत दक्षिणी पंडित पुरवा गांव स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से बीते 5 मई को चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियां शनिवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में बरामद हो गईं। मूर्तियों के मिलने से क्षेत्रवासियों में राहत और आश्चर्य दोनों का माहौल है। एएसपी/सीओ करनैलगंज अभिषेक दावच्या ने बताया कि तीनों मूर्तियां मिलने के बाद सुबह मौके पर मुआयना किया है। तीनों मूर्तियां सही सलामत हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी रामेश्वर शुक्ला ने पांच मई को मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां एवं अन्य सामान चोरी होने की लिखित सूचना पुलिस को दी थी। यह भी पढ़ें- हनुमान जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिलने से गांव में तनाव, दो गिरफ्तार घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज करते...