मंदिर से चुराए सोने-चांदी के आभूषण
सहारनपुर, अप्रैल 17 -- गंगोह। क्षेत्र में प्रभा गार्डन के समीप स्थित मां काली मंदिर से चोर मां काली की मूर्ति पर चढ़े सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इतना ही नही मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे को भी चोरों ने नही छोड़ा। सुबह मंदिर खोलने पर पुजारी को चोरी का पता चल सका। चोरी की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस ने भी मंदिर पहुंचकर जांच की। चोरी की घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है। पुलिस से चोरों को पकड़ने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- दो मंदिरों में भीषण चोरी, डेढ़ लाख की संपत्ति ले उड़े चोर यह भी पढ़ें- मंदिर की दानपेटी का ताला तोडक़र नकदी चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.