बस्ती, अप्रैल 25 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया थानाक्षेत्र के मरवट गांव में बीती रात काली माता मंदिर से चांदी के दो मुकुट चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर मंदिर से कीमती मुकुट और अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को हुई, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि शनिवार सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि काली माता के सिर पर लगे चांदी के दोनों मुकुट गायब हैं। यह देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर इकट्ठा हो गए और मौके पर भीड़ लग गई।ग्रामीणों के अनुसार, मरवट गांव निवासी राम प्रकाश शुक्ल ने 26 जनवरी 2026 को मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। इस दौरान मंदिर में टाइल्स लगवाई गईं और काली माता की पुरानी मूर्ति का नवीनीकरण कर ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.