मंदिर से चांदी के मुकुट चोरी
पीलीभीत, मई 27 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम मुड़ेला कलां में स्थित मंदिर से दो चांदी के मुकुट चोरी हो गए। घटना सोमवार रात हुई है। मंगलवार सुबह जब मंदिर का पुजारी मंदिर में पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। चोरी की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी मंदिर में चोरी की वारदात हो चुकी है। थाना प्रभारी गजरौला ब्रजवीर सिंह ने बताया चोरी की घटना की सूचना मिली है,खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.