चंदौली, दिसम्बर 31 -- धानापुर। थाना क्षेत्र के शहीदगांव श्रीकान्तपुर गांव स्थित शिव मंदिर में स्थापित बजरंग बली की प्रतिमा से बीते मंगलवार की रात चांदी का मुकुट चोरी हो गया। चोरों ने प्रतिमा पर लगा मुकुट एवं मंदिर के आलमारी में रखा दो अन्य मुकुट समेत सैकड़ों रुपये मूल्य के पूजा पाठ की सामग्री चुरा लिया।सुबह जब गांव की महिलाएं पूजा पाठ करने गई तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। मंदिर के संरक्षक बच्चन तिवारी ने बताया कि तीनों चांदी का मुकुट लगभग तीस हज़ार रुपये मूल्य का था। रामप्रवेश तिवारी पं ऋषिकेश तिवारी छोटेलाल तिवारी विकास तिवारी राजेश खरवार मधुसूदन तिवारी मखंचू तिवारी आदि लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही बाजार में नशेड़ियों का जमावडा हो जाता है। और यही सब रात्रि में अक्सर चोरी चकारी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उक्त घटना से जनमानस में आक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.