नोएडा, दिसम्बर 11 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सुत्याना मंदिर से पूजा पाठ कर घर लौट रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में घायल बुजुर्ग की दिल्ली के एक अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस से पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय बुजुर्ग शीलाकांत झा हल्दौनी गांव में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। शीलाकांत मंगलवार को सुत्याना स्थित मंदिर पर पूजा पाठ करने के लिए गए थे। मंदिर से पैदल घर लौटते समय हल्दौनी मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में गम्भीर रूप से घायल बुजुर्ग को नोएडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।...