सुल्तानपुर, मार्च 30 -- बल्दीराय। बल्दीराय थाना क्षेत्र के प्राचीन घंटेश्वर मंदिर में रविवार की बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मंदिर परिसर में लगे दो पीतल के घंटों को अज्ञात चोर खोलकर ले गए। जिससे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। सोमवार सुबह जब पूजा-अर्चना के लिए पुजारी बद्री विशाल मिश्रा मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है और दोनों घंटे गायब हैं। स्पष्ट था कि चोर घंटों पर हाथ साफ कर चुके थे। पुजारी बद्री विशाल मिश्रा ने स्थानीय लोगों को जानकारी देते हुए इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर मामला बताया और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.