कौशाम्बी, मई 1 -- मंझनपुर, संवाददाता पश्चिम शरावां गांव स्थित बाबा बउखर नाथ महादेव मंदिर में हुई घंटा चोरी की घटना में लापरवाही बरतना महेवाघाट के प्रभारी थानाध्यक्ष को महंगा पड़ गया। एसपी ने उनको निलंबित कर दिया है। अपराध नियंत्रण में नाकामी पर पश्चिमशरीरा एसएचओ भी लाइन हाजिर किए गए हैं।महेवाघाट थाना क्षेत्र के पश्चिम शरावां गांव स्थित बाबा बउखर नाथ महादेव मंदिर से बुधवार की रात चोरों ने घंटा चोरी कर लिया था। घंटे का वजन दो क्विंटल से अधिक बताया गया है। यह इस मंदिर में चोरी की दूसरी घटना थी। वहां पीपल के पेड़ से लोहे की जंजीरों में बंधे कुछ छोटे घंटे भी चोरी किए गए थे। आरोप है कि घटना की जानकारी होने के बाद भी महेवाघाट थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष और हिनौता चौकी इंचार्ज एसआई रामपाल ने उच्चाधिकारियों को सूचित नहीं किया। इसी के साथ उन्होंने म...