संभल, अप्रैल 23 -- कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर डाल में मंगलवार देर रात मंदिर से घंटा चोरी करने का प्रयास कर रही एक महिला को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। बताया जाता है कि देर रात करीब 12 बजे देवी मंदिर में लगी घंटियों को उतारने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि एक महिला मंदिर के घंटे निकाल रही थी, जिसे पकड़ लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने ले गई। ग्रामीणों के अनुसार, महिला मंदिर से घंटे चोरी करने का प्रयास कर रही थी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हुई। बाद में उसे उसके रिश्तेदारों के...