सीतापुर, सितम्बर 17 -- अकबरपुर। कोतवाली तालगांव इलाके के क्षेत्र में स्थित ग्राम परसेंडी के कैलाश नाथ मंदिर से घंटा चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर के पास स्थित सब्जी मंडी के लोगों ने दो चोरों को रंगे हाथों पकड़ा। इनकी पहचान गुरु प्रसाद के रूप में हुई। वह काजी सरांय का रहने वाला है। उसके पास से करीब पांच किलो वजन का पीतल का घंटा बरामद हुआ। दूसरे आरोपी का नाम रमेश है। वह इटारी का निवासी है। उसके पास से एक किलो वजन का पीतल का घंटा और एक प्लास व पेचकस मिला। घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। सब्जी मंडी के लोगों को दोनों पर शक हुआ। जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर दोनों को पकड़ लिया। ग्राम प्रधान अनूप कुमार, पुजारी कुसुमाकर गिरी, महेंद्र कुमार, कधई और रंजन मौके पर पहुंचे। प्रधान ने दोनों को पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.