चंदौली, मार्च 9 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज चौकी अंतर्गत सुरतापुर गांव में रविवार की बीती रात चोरों ने काली माता मंदिर से मंदिर का घंटा चुरा लिया। इस मंदिर से चोरी की यह तीसरी घटना है। लगातार हो रहे चोरी से ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है।चहनियां से धानापुर मुख्य मार्ग से सटे सुरतापुर गांव में काली माता का मंदिर है। बीती रात चोरों ने लोहे की सीकड़ काटकर 21 किंलो का बड़ा घंटे चुरा ले गये। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण दर्शन पूजन को गए तो घंटे गायब मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। ग्रामीणों का कहना है कि इसके पहले भो इस मंदिर से मां काली का नथिया और घंटा चोरी हो चुका है। पुलिस इसके पहले भी यहां हुई चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.