मंदिर से घंटा और चांदी की आंखें चोरी
कौशाम्बी, मई 10 -- कोखराज थाना क्षेत्र के निधियावां गांव स्थित हनुमान मंदिर को शनिवार रातचोरों ने निशाना बनाया। चोर घंटा और प्रतिमा पर लगी चांदी की आंखें चुरा ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। निधियावां गांव के बाहर हनुमान जी का सिद्ध मंदिर है। पुजारी भोलेंद्र प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मंदिर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर उनके होश उड़ गए। पास जाकर देखा तो मंदिर में लगा घंटा व हनुमान जी की प्रतिमा में लगी चांदी की आंखें गायब थीं। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मंदिर में हुई घटना से भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है। डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी का कहना है कि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा कराया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.