कौशाम्बी, मई 11 -- कोखराज थाना क्षेत्र के निधियावां गांव के बाहर पंचमुखी हनुमान जी का सिद्ध मंदिर है। पुजारी भोलेंद्र त्रिपाठी प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मंदिर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर उनके होश उड़ गए। पास जाकर देखा तो मंदिर में लगा घंटा व हनुमान जी की प्रतिमा में लगी चांदी की आठ आंखें गायब थीं। पुजारी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मंदिर से घंटा और चांदी की आंखें चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...