धनबाद, जून 25 -- झरिया चिल्ड्रेन पार्क स्थित राधा कृष्ण मंदिर में बुधवार की सुबह एक चोर ने बजरंगबली का गदा चुरा लिया। गदा लेकर भाग रहे युवक पर जब स्थानीय लोगों की नजर पड़ी, तो उन्होंने उसका पीछा किया। इसके बाद चोर गदा वहीं छोड़कर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। दोपहर को वहीं चोर अपनी शर्ट बदलकर दोबारा मंदिर के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत पहचान लिया और पकड़कर झरिया पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी बार-बार अपना नाम बदलकर पुलिस गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। यह भी पढ़ें- चोरी करते युवक को पकड़ा, केस पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी बनियाहीर दो नंबर का रहने वाला है और उससे पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...