धनबाद, जून 8 -- श्रीश्री सत्यनारायण ठाकुर बाड़ी मंदिर सेवा समिति केंदुआ की ओर से पुरुषोत्तम मास के पवित्र माह में आम राहगीर के बीच केंदुआ मेन रोड सिनेमा हॉल के समीप से छाछ का वितरण किया गया। मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि पांच वर्षों से मंदिर सेवा समिति ग्रीष्मकालीन माह में लगातार लोगों के बीच शर्बत, छाछ, लस्सी, फल आदि का वितरण करती है। इस कार्य में  मंदिर के पुजारी रमेश तिवारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सह मंदिर सेवा समिति के सदस्य पंकज भुवानिया, सहित कालू मानकाशिया, श्रीराम चौरसिया, बच्चन शर्मा, अशोक गुप्ता, प्रकाश मानकाशिया, करण अग्रवाल, संजय गोयल, नवल प्रसाद मुन्ना, सिंटू रवानी, छोटू गुप्ता आदि का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- श्री जीण भवानी सेवा समिति ने लगाया सेवा शिविर यह भी पढ़ें- राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया

हिंदी हिन्दुस्तान...