रांची, मार्च 29 -- रातू, प्रतिनिधि। ललितग्राम मंदिर संचालन समिति की बैठक रविवार को शिव मंदिर परिसर में हुई। इसमें मंदिर का रखरखाव और विकास पर चर्चा हुई। पुरानी कमिटी को भंग कर नई कमिटी गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से कमिटी के अध्यक्ष कृष्णा उरांव उपाध्यक्ष पंचम उरांव, आदित्य नायक, पंकज कुमार, अनूप साहू, सोमनाथ पाण्डेय, विनय कुमार मोहंती, अमित साहू, अनुज यादव, सचिव अजय कुमार साहू, कोषाध्यक्ष आशीष सिन्हा, उप कोषाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, मिडिया प्रभारी अभिषेक कुमार गुप्ता को बनाया गया है। अध्यक्ष कृष्णा उरांव ने कहा कि मुझे एक नई जिम्मेवारी मिली है जिसका मैं बखुबी निर्वहन करूंगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...