नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली, व.सं.। आसफ अली रोड स्थित प्राचीन मंदिर श्रीराम हनुमान वाटिका में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन और भगवान हनुमान की विशेष आरती की गई। साथ ही 56 भोग अर्पित किया गया। आयोजन में मंदिर के महंत रामगोपाल दास महात्यागी, पूर्व पार्षद अशोक जैन सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे। महंत ने कहा कि हनुमान जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि वैचारिक और आध्यात्मिक जागरण का अवसर है। सुंदरकांड पाठ का उद्देश्य देश में शांति, समृद्धि और राष्ट्र भक्ति का भाव जागृत करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...