अलीगढ़, मई 6 -- अलीगढ़। आसना मथुरा रोड स्थित निर्माणाधीन भगवान परशुराम मंदिर परिसर में 400 गज में सप्तऋषि मंदिर का दिव्य व भव्य शिखर निर्माण होना है। इसके लिए निर्यातक ने चार लाख रुपये की धनराशि सहयोग स्वरूप प्रदान की है। मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि विभिन्न कंपनी के चेयरमैन व विभिन्न सामाजिक संगठनों के संरक्षक के साथ मंदिर के संरक्षक ट्रस्टी भुवनेश्वर शर्मा ने ये धनराशि दी है। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष पीसी शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार गौड़, महासचिव डॉ. एनके शर्मा, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि भुवनेश्वर शर्मा ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया है कि सप्तऋषि मंदिर के शिखर निर्माण में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी, साथ ही इस पुनीत कार्य में अन्य दानवीर को दान हेतु प्रेरित करेंगे। ट्रस्ट, संस्थान के पदाधिकारी व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.