बेगुसराय, अप्रैल 24 -- नावकोठी,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत प्रसिद्ध मां बटेश्वरी काली मंदिर तथा नावकोठी के जामा मस्जिद परिसर में आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) सिस्टम स्थापित किया गया है। इस आरओ प्लांट का उद्घाटन नावकोठी पंचायत के मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने किया। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि इन दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही होती है लेकिन अब तक यहां शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं थी। इसे ध्यान में रखते हुए पंचायत निधि से आरओ इंस्टॉल कराकर लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की पहल की गई है। यह भी पढ़ें- नावकोठी में मंदिर व मस्जिद में मिलेगी शुद्ध पेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.