सहारनपुर, मार्च 15 -- बेहट। शनिवार को सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में चल रही निर्माण परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माता शाकंभरी देवी दरबार में विधिविधान की साथ पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर व्यवस्थापक एवं पूर्व विधायक रानी देवलता के परिवार से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान मंदिर के व्यवस्थापक आतुल्य प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप राणा की पत्नी, बेटे सुयश प्रताप राणा और बेटी से भेंट कर उनका हालचाल जाना तथा पूर्व विधायक रानी देवलता का कुशलक्षेम भी पूछा। मुलाकात के दौरान मंदिर की व्यवस्था...